फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लीलता का विरोध पर हत्या: छत पर दो युवतियों संग थे तीन युवक, दंपती ने टोका तो पति को पीटकर मार डाला

Mon, 09 Jun 2025 10:22 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में तीन युवकों ने अश्लीलता के विरोध पर एक व्यक्ति को पीटकर मार डाला। यह आरोप लगाकर मृतक के भाई ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में तीन युवक निर्माणाधीन मकान में दो युवतियों को लेकर आए और छत पर उनके साथ अश्लील हरकत करने लगे। पड़ोसी दंपती ने विरोध जताया। आरोप है कि तीनों ने पीटकर उनके पति की हत्या कर दी और सोने की चेन लूटकर भाग गए। मृतक के भाई ने कैंट थाने में दो नामजद व एक अज्ञात हत्यारे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


चेतना कॉलोनी निवासी सुधांशु पाठक ने पुलिस को बताया कि उनके भाई शिवशक्ति पाठक के घर के सामने निर्माणाधीन मकान है। तीन जून की रात साढ़े दस बजे नकटिया निवासी आकाश शर्मा उर्फ मेंटल, दीपक यादव और उनका अज्ञात साथी दो अनजान लड़कियों को लेकर निर्माणाधीन मकान की छत पर पहुंचे और नशे में उनके साथ अश्लील हरकत करने लगे। जब शोर-शराबा अधिक हुआ तो शिवशक्ति पाठक और उनकी पत्नी पूजा पाठक ने विरोध किया। इससे नाराज होकर तीनों शिवशक्ति के घर में घुस गए।

यह भी पढ़ें- 'घर में कोई नहीं तो अय्याशी करोगी': मेरी बहन बात सुनो कहकर हैदरी दल ने लड़की संग की गुंडागर्दी, देखें Video
विज्ञापन


आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज, तलाश शुरू 
आरोप लगाया कि तीनों ने पीटकर शिवशक्ति की हत्या कर दी। पूजा की भी पिटाई की। तीनों आरोपी शिवशक्ति की सोने की चेन भी लूटकर ले गए। बताया जा रहा है कि आकाश शर्मा उर्फ मेंटल आपराधिक प्रवृत्ति का है। उसका क्षेत्र में आतंक है। लोग भी उसका विरोध करने से घबराते हैं। कैंट पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर तीनों की तलाश शुरू कर दी है।

Trending Videos
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि घटना संदिग्ध है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की कोई वजह स्पष्ट न होने पर बिसरा सुरक्षित किया है। आसपास के लोगों ने भी घटना के बारे में कुछ नहीं बताया। ऐसे में विवेचना में स्थिति स्पष्ट होगी। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें