फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मुर्गे की पकौड़ी बेचते तीन युवक गिरफ्तार

Sun, 09 Aug 2026 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। नैनीताल रोड स्थित बेकरी वाली गली स्थित रजा चिकन शॉप पर मुर्गे की पकौड़ी बेचते हुए इरफान और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने हिंदू संगठनों की शिकायत पर शनिवार रात कार्रवाई की।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सावन में मांस की बिक्री पर रोक के बावजूद बेचने की सूचना मिली थी। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के विभागाध्यक्ष शानू गंगवार, राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला महामंत्री अरविंद दिवाकर, प्रिंस रस्तोगी, भूपेंद्र गंगवार, गो रक्षक दल के मोनू कश्यप विराट के अलावा राष्ट्रीय बजरंग दल आदि के पदाधिकारियों ने कोतवाली में शिकायत में बताया था कि कस्बे की दो दुकानों पर मांस की बिक्री की जा रही है। जांच में शिकायत सही पाई जाने पर शुक्रवार को एक दुकान का टिनशेड और काउंटर जेसीबी मशीन से ध्वस्त कराया गया था। शनिवार को नैनीताल रोड स्थित रजा चिकन शॉप पर मुर्गे की पकौड़ी बेचते हुए इरफान और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

सीओ बहेड़ी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सावन में प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें