फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तिपहिया की बिक्री बढ़ी, दोपहिया और चार पहिया को लेकर उत्साह नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इलेक्ट्रिक वाहन आमजन के बीच पैठ नहीं बना पा रहे हैं। हालत यह है कि जिले में तीन पहिया इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीदारी में तो बढ़ोतरी हुई है मगर, दोपहिया और चार पहिया इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीदारी का हाल ठीक नहीं है। यह स्थिति तब है जब इलेक्ट्रिक वाहनों के खरीदारों को सरकार की ओर से सब्सिडी भी दी जाती है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग में वर्ष 2025 में 70,705 वाहन पंजीकृत हुए। इनमें से इलेक्ट्रिक चार पहिया 88, दोपहिया 698 और तीन पहिया वाहनों की संख्या 8,284 रही। वर्ष 2024 में 69,763 वाहन रजिस्टर्ड हुए थे। इनमें से इलेक्ट्रिक चार पहिया 78, दोपहिया 806 और तीन पहिया वाहनों की संख्या 7,290 रही।
वर्ष 2023 में 64,532 वाहन पंजीकृत हुए थे। इनमें से इलेक्ट्रिक चार पहिया 68, दोपहिया 98 और तीन पहिया वाहनों की संख्या 5,718 रही। इस तरह से साल दर साल इलेक्ट्रिक वाहनों में सिर्फ ऑटो और ई-रिक्शा की मांग ही बढ़ रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें