फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ट्रेनों में चोरी करने वाले तीन पकड़े, एक भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। जीआरपी, आरपीएफ व क्राइम विंग ने शुक्रवार को संयुक्त अभियान में ट्रेनों से यात्रियों का सामान चोरी करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनका एक अन्य साथी भाग गया। आरोपियों के पास से सोने, चांदी के आभूषण व मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक संदीप तोमर व आरपीएफ पोस्ट कमांडर अमित कुमार सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर दो के निकास द्वार के पास ऑटो में संदिग्ध अवस्था में बैठे तीन लोगों को पकड़ा गया है। पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान कालीचरण उर्फ कलुआ निवासी रावण टीला, क्वार्सी, दीपक यादव निवासी सब्जी वाली पुलिया डोरी नगर, गांधीपार्क व भानूप्रताप निवासी मोहल्ला फर्रकपुर, नूरी मस्जिद के पीछे होली चौराहा थाना फरीदपुर, बरेली बताया।
उनका एक अन्य साथी सोनू यादव निवासी डोरी नगर गांधी पार्क मौके से भाग गया। आरोपियों ने बताया कि वह ट्रेनों में चोरी करने के लिए स्टेशन पर आने-जाने के लिए ऑटो का प्रयोग करते हैं। आरोपियों के खिलाफ पहले से ही तीन मुकदमे दर्ज हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें