फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सड़क हादसे में एक माह की बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। परिचित की बाइक पर बैठकर बहन को छोड़ने मायके जा रही महिला की एक माह की बच्ची की शुक्रवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। घायल दोनों महिलाओं को सीएचसी पर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


फरीदपुर पुलिस ने बताया कि जेड़ गांव निवासी आजाद खा की बड़ी पुत्री इरम शुक्रवार को अपनी छोटी बहन साबिया को अपनी ससुराल मोहनपुर ठिरिया से मायके जेड़ गांव छोड़ने के लिए अपनी एक माह की पुत्री जोया फातिमा के साथ आ रही थी। नरियावल चौराहे पर उनके साथ भट्ठे पर काम करने वाला गांव मल्लहपुर निवासी युवक अपनी बाइक से मिल गया। वे लोग उसकी बाइक पर बैठ गए। वह लोग जेड़ आटा मिल के पास पहुंचे, तभी बाइक सड़क पर गिर गई। इसमें तीनों सड़क पर गिर गए। हादसे में इरम की एक माह की पुत्री जोया फातिमा की मौके पर ही मौत हो गई। वह दोनों बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं। बाइक चालक बाइक लेकर मौके से भाग गया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। वहीं, बच्ची के शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें