फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अप्सरा नदी में नहाने गए तीन किशोर डूबे

Sun, 30 Aug 2026 01:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंज। सुन्नौर में ननिहाल में आए तीन किशोर शनिवार दोपहर अप्सरा नदी में नहाने के दौरान डूब गए। आसपास के लोगों ने आनन-फानन में दो किशोरों को बचा लिया। तीसरे किशोर की तलाश गोताखोरों से कराई जा रही है।
विज्ञापन

गांव सुन्नौर के पूरनलाल ने बताया कि उनके भांजे क्योलड़िया के मुड़िया जगरूप निवासी राजकुमार के बेटे रामवीर (10) और हाफिजगंज क्षेत्र के निरंदापुर निवासी ब्रजनंदन के बेटे शिवांश (13) रक्षाबंधन पर ननिहाल आए थे। शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पूरनलाल के बेटे सुभाष (16) के साथ अप्सरा नदी में नहाने गए थे।
प्रत्यक्षदर्शियों ने पूरनलाल को बताया कि नदी में नहाने के दौरान सुभाष डूबने लगा। उसको बचाने के प्रयास में रामवीर और शिवांश भी डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने छलांग लगाकर सुभाष और रामवीर को सकुशल निकाल लिया। लोगों ने रामवीर को नवाबगंज स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, ग्राम पंचायत अल्हैया के निरंदापुर के शिवांश की तलाश की जा रही है। सीओ नवाबगंज नीलेश मिश्रा ने बताया कि सूचना पर गई पुलिस ने ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से डूबे किशोर की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें