फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रामगंगा में नहाने गए तीन किशोर डूबे, दो को बचाया, एक लापता

Sun, 29 Mar 2026 03:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौली। रामगंगा नदी के कैलाश गिरि घाट पर शनिवार शाम नहाने के दौरान अर्जुन (14), अनमोल और कपिल डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने अनमोल और कपिल को बचा लिया, लेकिन अर्जुन का कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, मीरगंज के गांव मनकरा से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से 50-60 लोग कैलाश गिरि घाट पर भंडारा करने आए थे। कुछ लोग रामगंगा में स्नान करने लगे। इस दौरान अनमोल, कपिल और अर्जुन गहरे पानी में चले गए। आसपास मौजूद लोगों ने अनमोल और कपिल को निकाल लिया, लेकिन अर्जुन का पता नहीं चल सका।
सूचना पर मौके पर आए सिरौली थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने गोताखोरों की मदद से अर्जुन की तलाश शुरू कराई। घटनास्थल से 500 मीटर दूर तक रामगंगा में जाल लगवाया गया है। फिलहाल अर्जुन का पता नहीं चल सका है। मनकरा निवासी अजय शर्मा ने बताया कि अर्जुन उनका साला था। वह ढकिया शाहाबाद का निवासी है। मनकरा में जागरण देखने आया था। वह बिना बताए ही नदी में स्नान करने चला गया। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि अर्जुन साथियों के साथ हवन की राख काे विर्सजित करने के लिए नदी में उतरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें