फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बहेड़ी के निसंतान दंपती को बच्ची सौंपकर रचा अपहरण का ड्रामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला अस्पताल में दंपती ने जिस बच्ची के अपहरण का शोर मचाया, वह रात में ही सकुशल तलाश कर ली गई। उसके माता-पिता ही इस मामले में कठघरे में खड़े दिखाई दे रहे हैं जो लगातार तीसरी बेटी होने से घबरा गए थे और उन्होंने बहेड़ी के निसंतान दंपती को बच्ची सौंप दी थी। इसके बाद जिला अस्पताल जाए बिना ही बच्ची के अगवा होने की कहानी बना दी थी। पुलिस इन्हीं के खिलाफ कार्रवाई के लिए कोर्ट में रिपोर्ट देगी, उनकी काउंसलिंग भी कराएगी। इज्जतनगर के परतापुर चौधरी निवासी मकसूद की शिकायत पर शुक्रवार रात में ही कोतवाल सुरेश चंद्र गौतम ने जिला अस्पताल चौकी प्रभारी सुदीप बघेल से अस्पताल परिसर के सीसीटीवी कैमरे चेक कराए। इसमें कुछ खास जानकारी नहीं मिली। दंपती ने जिला अस्पताल में बच्ची की दवा लेने और जन्म प्रमाणपत्र कक्ष में जाने की बात बताई, लेकिन फुटेज से पुष्ट हुआ कि मकसूद व उसकी पत्नी सवाना जिला अस्पताल आए ही नहीं थे।
विज्ञापन

पुलिस ने सख्ती की तो दोनों ने कबूल कर लिया कि बच्ची उन्होंने बहेड़ी के शेखूपुर निवासी शबावी को दे दी थी। जिला अस्पताल में ही काफी पहले शबावी और सवाना की मुलाकात हुई। इसके बाद सवाना ने शबावी को मुंहबोली बहन बना लिया था। शबावी के पति तस्लीम वर्ष 2018 से अपाहिज हैं। दोनों निसंतान हैं और शवाबी ने बच्चा गोद लेने की इच्छा जताई थी। वहीं सवाना को इस बार बेटा होने की उम्मीद थी। उसे 21 दिन पहले तीसरी बेटी हुई तो तंगहाली में बढ़ते परिवार को सीमित करने का मन बना लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें