फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डीजे नाइट में धक्का लगने पर मारपीट, तीन छात्र निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में रविवार रात ऑरा 2026 में डीजे नाइट के दौरान छात्रों में डांस के दौरान धक्का लगने से मारपीट हो गई। उसी रात एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की बाइक तोड़ दी, जिसके बाद छात्रों ने चीफ प्रॉक्टर कार्यालय में शिकायत की। इस पर मारपीट करने वाले तीन छात्रों को निलंबित कर 20 अप्रैल को माता-पिता के साथ उपस्थित होने का आदेशित किया गया है।
विज्ञापन

अटल सभागार में पहली बार आयोजित डीजे नाइट के दौरान इलेक्ट्रिकल कम्युनिकेशन के तृतीय वर्ष के छात्र राजशेखर शुक्ला का डांस करते वक्त मैकेनिकल के छात्र वैभव सिंह को धक्का लग गया। इस पर वैभव ने थप्पड़ जड़ दिया, इस दौरान राजशेखर शुक्ला के दोस्त आलोक गोस्वामी, अतुल, राहुल, सुमित व मुकेश ने वैभव की पिटाई की, लेकिन इतने में सुरक्षा प्रभारी सुधांशु शर्मा ने पहुंचकर बीच बचाव किया। घटना से बौखलाए वैभव व उसके दोस्त वेदांत, गणेश व मंगल सिंह ने बीडीए हॉस्टल में जाकर राजशेखर की बाइक में पत्थर व डंडे से रात 11 बजे के करीब तोड़-फोड़ कर दी। इतने से मन नहीं भरा, तो फिर सुबह राजशेखर के दोस्त सुमित कुमार को बीडीए हॉस्टल के मेस में अकेला पाकर पिटाई की, इससे सुमित की आंखों के नीचे से खून निकलने लगा। सोमवार सुबह रुविवि के गेट के बाहर दोनों छात्रों के गुट एकत्रित हो गए। इस पर सुरक्षा प्रभारी दोनों गुटों को पकड़कर चीफ प्रॉक्टर के पास ले गए। वहां पर राज व उसके दोस्तों ने चीफ प्रॉक्टर को शिकायती पत्र दिया। इस प्रकरण में चीफ प्रॉक्टर प्रो. रवेंद्र सिंह ने पांच सदस्यीय जांच समिति गठित कर मामले में जांच करने को कहा है।
शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि ईसीई के राजशेखर पर केमिकल के मंगल सिंह व मैकेनिकल के वैभव पहले भी गाली गलौज और मारपीट की कोशिश कर चुके हैं। इसलिए चीफ प्रॉक्टर ने इन तीनों को निलंबित कर दिया है, साथ ही विश्वविद्यालय में प्रवेश पर प्रतिबंधित भी किया है। मामले की जांच समिति में प्रो. राकेश कुमार मौर्य, बेसिक साइंस के प्रो.मदन लाल, ईसी के डॉ. हरि कुमार सिंह, सीएसआईटी डॉ. अख्तर हुसैन व मैकेनिकल के डॉ. विशाल सक्सेना शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन


- बाइक तोड़ने का हर्जाना देने से इन्कार
बीडीए छात्रावास में बाइक तोड़ने से आहत राजशेखर व उसके दोस्तों ने कहा कि बाइक का नुकसान करीब 25 हजार का हुआ है। ऐसे में दूसरे पक्ष को आर्थिक नुकसान की भरपाई करनी होगी, वहीं छात्रों का आरोप है कि आरोपी छात्रों में से एक के विभागाध्यक्ष छात्रों को संरक्षण देते हुए किसी भी आर्थिक नुकसान की भरपाई करने से इन्कार कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें