फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: म्यूजिकल चेयर में डॉ. ज्योति प्रथम, डॉ. आकांक्षा को मिला दूसरा स्थान

Wed, 08 Apr 2026 03:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेेली। साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय में जारी साप्ताहिक खेलकूद समारोह में मंगलवार को इनडोर गेम्स का आयोजन किया गया। इस दौरान महाविद्यालय की शिक्षिकाओं, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और सहायक कर्मचारियों के लिए कैरम, शतरंज और म्यूजिकल चेयर जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन

दिन का मुख्य आकर्षण शिक्षिकाओं के बीच आयोजित म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता रही। इसमें डॉ. ज्योति गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डॉ. आकांक्षा रस्तोगी दूसरे और डॉ. दीप शिखा तीसरे स्थान पर रहीं। इसी प्रतियोगिता के ग्रुप सी पुरुष वर्ग में आशीष सक्सेना पहले, मदन शर्मा दूसरे और अतुल सक्सेना तीसरे स्थान पर रहे।
महिला वर्ग (ग्रुप सी) में अंजलि, शिवानी पाल और शक्ति ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। ग्रुप डी महिला वर्ग में अंजू ने बाजी मारी, जबकि उर्मिला और पूनम क्रमशः दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

ग्रुप डी पुरुष वर्ग में पारस पहले, ओमकार दूसरे और कृष्ण तीसरे स्थान पर रहे। कैरम प्रतियोगिता में डॉ. सीमा गौतम ने अपने कौशल से प्रथम स्थान प्राप्त किया। डॉ. अभिलाषा सारस्वत दूसरे स्थान पर रहीं और महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अनुपमा मेहरोत्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
शतरंज के कड़े मुकाबलों में प्राचार्य प्रो. अनुपमा मेहरोत्रा, डॉ. अभिलाषा सारस्वत, डॉ. रुचि अग्रवाल और डॉ. ज्योति गुप्ता ने उत्कृष्ट खेल दिखाते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। इस दौरान क्रीड़ा परिषद प्रभारी डॉ. प्रीति वर्मा, प्रो. सीमा गौतम, शिखा, मनीष, डॉ. रीना टंडन, डॉ. प्रज्ञा रावत आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें