फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्राइमरी स्कूल में पेड़ की डाल गिरने से तीन छात्राएं घायल, जिला अस्पताल में कराया भर्ती

Fri, 25 Jul 2025 10:18 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

क्यारा ब्लॉक के कांधरपुर गांव के प्राइमरी स्कूल में शुक्रवार को बंदर की वजह से हादसा हो गया। बंदर के कूदने से पेड़ की डाल टूटकर गिर गई, जिससे तीन छात्राएं घायल हो गईं। 
विज्ञापन
जिला अस्पताल में घायल छात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के कैंट क्षेत्र के क्यारा ब्लॉक के कांधरपुर गांव के प्राइमरी स्कूल में शुक्रवार दोपहर रबर के पेड़ की सूखी डाल अचानक गिर पड़ी। इससे तीन छात्राएं घायल हो गईं। इनमें लाल फाटक निवासी 15 वर्षीय सृष्टि, कांधरपुर गांव की 12 वर्षीय सुमनलता और 14 वर्षीय पूजा शामिल हैं। घटना के बाद स्कूल के शिक्षक तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां से हालत गंभीर होने पर तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


घटना के बाद अस्पताल पहुंचे घायल छात्राओं के परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। वहीं, शिक्षक व बेसिक शिक्षा अधिकारी बता रहे हैं कि बंदर के हिलाने से डाल टूट गई। ग्रामीणों ने बताया कि एक सप्ताह पहले एक पेड़ बीच में से फट कर गिर गया था। इसके बावजूद अधिकारियों ने कोई कदम नहीं उठाया था।

बंदर के कूदने से टूटी डाल 
प्रधानाध्यापक सबीना ने बताया कि मिडडे मील खाने के बाद बच्चे वहीं मौजूद थे। इस दौरान वह भी उसी पेड़ के नीचे पहुंचीं और बच्चों को प्रशिक्षण दे रही थीं। इसी समय बंदरों के कूदने के कारण डाल टूट कर बच्चों पर गिर गई। उन्होंने बताया मौके पर होने के कारण डाल उनके सिर पर भी लगी थी। हालांकि, गंभीर चोट नहीं लगी है।
विज्ञापन


बीएसए संजय सिंह ने बताया कि घटना में बच्चों को हल्की चोटें आईं हैं। उन्हें तुरंत ही प्राथमिक इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था। इसके बाद मैं खुद उन्हें देखने के लिए अस्पताल गया था और बच्चों से हालचाल लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें