फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद नहीं होंगी एनईआर की तीन विशेष ट्रेनें

Thu, 30 Jun 2016 02:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रियों के लिए खुशखबरी है। बरेली सिटी से लालकुंआ और पीलीभीत-शाहजहांपुर तक चलने वाली विशेष ट्रेनों का संचालन 30 जून को बंद नहीं होगा। इन दोनों ट्रेनों के साथ ही पूर्वोत्तर रेलवे ने फर्रुखाबाद-कानपुर अनवरगंज तक चलने वाली विशेष गाड़ी के संचालन का समय भी छह महीने और बढ़ा दिया है। अब तीनों ही विशेष ट्रेनें 31 दिसंबर तक चलती रहेंगी।
विज्ञापन

यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। जनवरी में इन ट्रेनों का संचालन छह महीने के लिए शुरू किया गया था। ऐसे में 30 जून को यह ट्रेनें बंद हो जानी थीं लेकिन यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने इनके संचालन का समय बढ़ाने का प्रस्ताव रेल मंत्रालय को भेजा था। इस पर हरी झंडी मिल गई है। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि फर्रुखाबाद-कानपुर अनवरगंज के बीच चलने वाली विशेष गाड़ी संख्या 05305/05306, पीलीभीत-शाहजहांपुर के बीच चलने वाली विशेष गाड़ी संख्या 52297/52298 और बरेली सिटी-लालकुआं-बरेली सिटी के बीच चलने वाली विशेेष गाड़ी संख्या 05309/05310 का संचालन 31 दिसम्बर, 2016 तक जारी रहेगा। इन तीनों विशेष ट्रेनों का संचालन यात्रियों की मांग पर किया गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें