क्योलड़िया सीएचसी अधीक्षक समेत तीन संक्रमित
नवाबगंज। क्योलड़िया सीएचसी अधीक्षक समेत नवाबगंज में तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। तीनों लोगों ने बृहस्पतिवार को नवाबगंज में जांच कराई थी, जिसमें क्योलड़िया सीएचसी अधीक्षक, नई बस्ती की एक महिला और राधारानी कॉलोनी के एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नवाबगंज सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजमेर सिंह ने लोगों से कोविड नियम का पालन करने के साथ ही लक्षण दिखने पर सीएचसी आकर जांच कराने की सलाह दी है। संवाद
फरीदपुर : एसबीआई और राजकीय महाविद्यालय के स्टाफ में चार संक्रमित
फरीदपुर। स्थानीय स्टेट बैंक शाखा के स्टाफ के दो लोगों सहित राजकीय महाविद्यालय के भी स्टाफ के दो लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। शाखा प्रबंधक ने दो लोगों के पॉजिटिव मिलने पर शाखा को सैनिटाइज कराकर दो घंटे बाद बैंक का कामकाज शुरू कराया। उधर महाविद्यालय में दो लोग संक्रमित मिलने पर कॉलेज को बंद कर दिया गया। कॉलेज परिसर को सैनिटाइज कराया गया है। संवाद