फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी की रैंकिंग में उछाल, 14वें नंबर पर पहुंचा बरेली

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कहीं सड़कों पर बने तालाब में गोता खा रहे और कहीं जाम झेल रहे शहरवासी कम से कम इस बात पर गर्व कर सकते हैं कि उनका शहर देश के सौ स्मार्ट सिटी की रैंकिंग में 21 पायदान की लंबी छलांग लगाकर अब 14वें नंबर पर पहुंच गया है। प्रधानमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र का बनारस अब उनके शहर से सिर्फ दो रैंक आगे रह गया है।
विज्ञापन

पिछली रैंकिंग में बरेली 35वें नंबर पर था। स्मार्ट सिटी के वरिष्ठ महाप्रबंधक भूपेश कुमार सिंह के मुताबिक सबसे ज्यादा टेंडर और वर्क आर्डर जारी करने के साथ 20 काम पूरे होने का फायदा बरेली स्मार्ट सिटी को मिला है। स्मार्ट सिटी की रैंकिंग में नंबर एक पर अब भी मध्य प्रदेश का इंदौर शहर है। यूपी के आगरा को पांचवीं, वाराणसी को 12वीं और कानपुर को 14वीं रैंक मिली है। पड़ोस का शहर मुरादाबाद 43 और अलीगढ़ 19वें नंबर पर है।
वरिष्ठ महाप्रबंधक के मुताबिक बरेली स्मार्ट सिटी के जो 20 प्रोजेक्ट पूरे हुए हैं, वे दो सौ करोड़ की लागत के हैं। इसके अलावा सभी 63 वर्क आर्डर जारी किए जा चुके हैं। अब बरेली स्मार्ट सिटी में किसी भी प्रोेजेक्ट का वर्क आर्डर जारी होना नहीं रह गया है। इसी वजह से बरेली स्मार्ट सिटी राष्ट्रीय स्तर पर रैंकिंग में लंबी छलांग लगाने में कामयाब हुआ है। अगली रैंकिंग जारी होने तक संजय कम्युनिटी हाल का सौंदर्यीकरण पूरा करने के साथ टायल्स बिछाने का काम पूरा करने की कोशिश की जाएगी जो रैंकिंग में और सुधार करेगा। पटेल चौक पर स्काई वॉक का काम भी शुरू होना है।
विज्ञापन

अफसरों की नजर से...
पूरे हो चुके हैं ये 20 काम
स्मार्ट सिटी कंपनी के वरिष्ठ महाप्रबंधक भूपेश कुमार सिंह के मुताबिक शहर में स्मार्ट क्लास रूम, ओपन जिम, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, स्मार्ट पार्क, इलेक्ट्रिक बसों का चार्जिंग स्टेशन, सरकारी इमारतों में सोलर रूफ टॉफ और सोलर हाईमास्ट लाइट समेत 20 काम पूरे हो चुके हैं।
विज्ञापन

कैमरे की नजर से...
आई ट्रिपल सी की बंद लाइटें
खुदा पड़ा चार्जिंग स्टेशन
जल निगम की बनाई पांच सड़कें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें