फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कैनविज कंपनी में 1.35 करोड़ रुपये निवेश करवाकर हड़पी रकम, तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 03 Nov 2025 02:17 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में 1.35 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने कैनविज कंपनी के संचालक समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में बीमा कंपनी की महिला एजेंट के जरिये कैनविज कंपनी में 1.35 करोड़ निवेश कर हड़प लिए। सदमे में आई पीड़ित महिला को दिल का दौरा पड़ चुका है और उसका इलाज चल रहा है। महिला की शिकायत पर बारादरी थाने में कंपनी संचालक समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


जाटवपुरा महावीर एन्क्लेव निवासी मीरा गुप्ता ने बताया कि वह बीमा कंपनी की एजेंट हैं। माडल टाउन निवासी कन्हैया गुलाटी, उसके साथी हरेंद्र पटेल व जगतपाल ने अपनी कंपनी कैनविज एसोसिएट्स में 1 करोड़ 35 लाख रुपये निवेश कराए थे। निवेश रकम पर पांच प्रतिशत प्रति माह ब्याज देने का वादा किया गया था लेकिन कंपनी ने ब्याज और मूल रकम नहीं दी। 1 करोड़ 35 लाख रुपये भी धोखाधड़ी कर हड़प लिए। 

यह भी पढ़ें- UP News: शराबी बेटे की करतूत से मां की मौत, फिर मामा को मार डाला; नशे में हैवान बना सोमपाल
विज्ञापन
विज्ञापन


हड़पी गई रकम में परिचित निवेशकों के अलावा मीरा गुप्ता के 39 लाख रुपये भी हैं। मीरा ने मकान गिरवी रखकर रकम निवेश की थी। लोन की किस्त जमा न होने पर मकान बेचने की नौबत आ चुकी है। मीरा को अवसाद के कारण दिल का दौरा पड़ चुका है। बारादरी थाना के इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि मीरा गुप्ता की तहरीर पर बारादरी थाने में मामला दर्ज कराया गया है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें