फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सिरौली में महिला से तीन लोगों ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलड़िया। सिरौली थाना क्षेत्र की एक महिला ने तीन लोगों पर खेत में खींच कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। यही नहीं आरोपियों ने वीडियो भी बना लिया, जिसे अब वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। महिला ने पूरे प्रकरण की तहरीर बृहस्पतिवार को थाना सिरौली में दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक महिला ने थाना सिरौली में दी तहरीर में आरोप लगाया है कि रविवार सुबह को खेत में गोबर डालने जा रही थी। तभी गांव के तीन लोगों ने उसे खेत में खींच लिया और उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर हैवानियत की। बताते हैं कि आरोपियों द्वारा वीडियो बनाने, जान से मारने की धमकी मिलने के बाद से महिला सहम गई। उसने खाना पीना छोड़ दिया। घर वालों के काफी पूछने पर बुधवार की रात को पूरी घटना से अवगत कराया। परिवार वाले बृहस्पतिवार को महिला को लेकर सिरौली थाने पहुंचे। इधर, थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि मामला प्रेम-प्रसंग का नजर आ रहा है। महिला थाने आई हैं। आरोपी को भी बुलाया गया है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें