फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में हादसा: सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से घुसी बाइक, दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत

Thu, 08 Oct 2026 07:46 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के देवरनियां क्षेत्र में बुधवार शाम नैनीताल हाईवे पर हुए हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा हाईवे किनारे खड़े डंपर में पीछे से बाइक घुसने से हुआ। इसकी खबर मिलते ही उनके परिवारों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली-नैनीताल हाईवे पर बुधवार शाम पांच बजे देवरनियां थाना क्षेत्र के गांव कठर्रा के पास सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से बाइक घुस गई। हादसे में दो भाइयों  और उनके बहनोई की मौत हो गई। तीनों रुद्रपुर की एक फैक्टरी में काम करते थे और आंवला से रुद्रपुर जा रहे थे। बाइक बहनोई चला रहा था और हेलमेट नहीं लगाए था। हादसे के तीन घंटे बाद तीनों की पहचान हो सकी।

विज्ञापन
Trending Videos

सीओ बहेड़ी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आंवला के गांव आसपुर निवासी डालचंद्र की ससुराल बदायूं के दातागंज थाना क्षेत्र के गांव कैमुआ गौटिया में है। डालचंद्र और गांव कैमुआ गौटिया निवासी उसके साले नन्हे व ओमेंद्र रुद्रपुर की एक फैक्टरी में काम करते थे। 

कट के पास खड़ा था डंपर 
मंगलवार को तीनों एक ही बाइक से रुद्रपुर के लिए निकले थे। उनकी बाइक नैनीताल हाईवे पर सतीश ढाबा कट के पास पंचर होने के कारण सड़क किनारे खड़े डंपर में घुस गई। हादसे में तीनों गंभीर घायल हो गए। उनको एंबुलेंस के जरिये भोजीपुरा के निजी मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
विज्ञापन

वहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। डालचंद्र की जेब से मिले कुछ कागजों के जरिये उसकी तो पहचान हो गई, लेकिन दो अन्य की पहचान तीन घंटे बाद हो सकी। तीनों शव मोर्चरी में रखवा दिए गए हैं। बृहस्पतिवार को पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें