फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दिवाली पर सड़क हादसों में किशोर समेत चार की मौत, मातम में बदलीं त्योहार की खुशियां

Fri, 01 Nov 2024 10:30 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Bareilly News: बरेली जिले में दिवाली के दिन अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में किशोर समेत चार लोगों की मौत हो गई। इससे त्योहार पर इनके परिवारों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के थाना सीबीगंज क्षेत्र के तिलियापुर गांव निवासी शैंकी और दिलीप की सड़क हादसे में मौत हो गई। 16 वर्षीय शैंकी के पिता ख्यालीराम ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर शैंकी अपने पड़ोस के रहने वाले 20 वर्षीय दिलीप के साथ साइकिल से पटाखे और घर का सामान लेने के लिए फतेहगंज पश्चिमी की तरफ जा रहा था। हाईवे पर राधा कृष्ण मंदिर के पास तेज रफ्तार कैंटर ने रोड क्रॉस करते समय इनकी साइकिल को टक्कर मार दी। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस में कैंटर कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। दिवाली के दिन हादसे में मौत की जानकारी जब दोनों मृतक के परिजनों को मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। शैंकी कक्षा 12 का छात्र था। चार-भाई दो बहनों में वह तीसरे नंबर का था। दिलीप पांच भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। उसकी मां गीता देवी का बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें- Budaun Road Accident: हादसे में खत्म हो गया पूरा परिवार, बरेली के दंपती और उनके बच्चों समेत छह की मौत
विज्ञापन

 

Trending Videos

ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल
थाना इज्जतनगर क्षेत्र के बड़ी बिहार मोहल्ला निवासी 20 साल के रोहित की भी हादसे में मौत हो गई। उसके रिश्तेदार ने बताया कि वह हिमाचल प्रदेश से काम करके अपने साथियों के साथ बाइक से आ रहे थे। बृहस्पतिवार को झुमका चौराहे के पास ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। शुक्रवार सुबह रोहित की मौत हो गई। साथी आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश कर रही है। युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पत्नी राजवती घर पर दिवाली की तैयारी करते हुए पति का इन्तजार कर रही थी, उसका रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

दो कारों की भिड़त में महिला की मौत
थाना प्रेमनगर के सिद्धार्थ नगर निवासी अवनीश मोहन ने बताया कि बृहस्पतिवार को उनकी पत्नी 31 वर्षीय निशा पाल परिवार के साथ शाहजहांपुर से कार से घर लौटकर आ रही थीं। कटरा के पास विपरीत दिशा से आई दूसरी कार उनकी कार से टकरा गई। इससे कार में बैठी रानी देवी, मिनी और कार चालक रजनीश और निशा पाल घायल हो गईं। इलाज को लाते समय रास्ते में निशा की मौत हो गई। रानी देवी, मिनी और रजनीश गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। निशा के पति नोएडा में नौकररी करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें