उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के सिंधौली थाना क्षेत्र के सिसैया गांव में 15 साल के एक लड़के की तीन लोगों ने लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी। घटना रविवार सुबह की है। किशोर अपनी भैंस को नहलाने के लिए तालाब में लेकर गया था।
वह भैंस को लेकर तालाब की ओर जा ही रहा था कि रास्ते में रुककर भैंस खेत में फसल खाने लगी। बस इसी बात पर आरोपियों को गुस्सा आ गया और उन्होंने किशोर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बहुत देर तक तीनों आरोपी मिलकर किशोर को पीटते रहे।
वह बुरी तरह घायल हो गया और अचेत होकर वहीं गिर पड़ा। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां इलाज के दौरान उसी मौत हो गई। सिंधौली पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।