फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगंज में दुष्कर्म के बाद आठ साल की बच्ची की गला दबाकर हत्या

Sun, 21 Jun 2020 02:22 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Shutterstock
विज्ञापन

बरात से जा रही थी घर, छह घंटे बाद खेत में नग्नावस्था में मिला शव
विज्ञापन

एसएसपी के साथ कई अफसरों ने किया मुआयना, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड भी पहुंचा

आंवला/राजपुर कलां। अलीगंज थाने के एक गांव में आठ साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई और शव खेत में फेंक दिया गया। परिवार में शादी के दौरान रात में बच्ची लापता हो गई थी। उसका शव छह घंटे बाद सुबह खेत में पड़ा मिला। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बच्ची गांव की पाठशाला में कक्षा दो की छात्रा थी। शुक्रवार को उसकी चचेरी बहन की बरात बदायूं के फैजगंज बेहटा से आई थी। घर से करीब आधा किलोमीटर दूर एक चौपाल पर बरात रोकी गई थी। परिवार के मुताबिक, रात 11 बजे तक बच्ची बरात स्थल पर रही। इसके बाद परिवार वालों ने उसे घर भेज दिया। जब वह काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो परिवारवालों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई पता नहीं चला। सुबह शौच को गए ग्रामीणों ने बरातघर के नजदीक खेत में बच्ची की नग्नावस्था में रक्तरंजित लाश पड़ी देखी। पास में ही उसके कपड़े पड़े थे। सूचना मिलने पर एसएसपी शैलेश पांडेय, एसपी (देहात) डॉ. संसार सिंह, सीओ रामप्रकाश, एसओ मनोज कुमार मिश्र ने घटनास्थल पहुंचकर ग्रामीणों से जानकारी ली। पीड़ित के पिता ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए। खोजी कुत्ता घटनास्थल से बरात रुकने के स्थान तक ही आया गया। उसने कई लोगों को सूंघा भी। इन्हें पुलिस ने पूछताछ के लिए थाने में बैठा लिया है।

बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला लग रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामला दर्ज कर पूरी छानबीन की जा रही है। दोषियों को गिरफ्तार कर पुलिस सख्त सजा दिलाने का काम करेगी। - शैलेश पांडेय, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें