फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपारण के युवक को लूटने वाले तीनों बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
पकड़ा गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

महंगे शौक और नशे की लत ने बनाया लुटेरा, जेल भेजे गए

बरेली। एनटीपीसी का एग्जाम देने आए चंपारण के युवक को चाकू से घायल करके लूटने वाले तीनों बदमाशों को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। जंक्शन पर यात्रियों से लूटपाट करने के मामले में ये तीनों पहले भी जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे बिहार के चंपारण जिले के मोतिहारी निवासी विश्वजीत को जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या दो पर तीन बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार करने के बाद 13 सौ रुपये लूट लिए थे। विश्वजीत यहां एनटीपीसी लेवल टू की परीक्षा देने आए थे। जीआरपी तीनों बदमाशों की तलाश में जुटी थी। शनिवार रात संदिग्ध अवस्था में जंक्शन के प्लेटफार्म पांच पर घूमते हुए शिवम को हिरासत में लिया गया। सख्ती करने पर उसने चंपारण के युवक के साथ हुई घटना में अपना हाथ बताया। उसकी निशानदेही पर वारदात में शामिल अमन और अभिषेक को भी गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी लेने पर उनके पास घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद हो गया।
जीआरपी इंस्पेक्टर विजय कुमार राणा ने बताया कि अमन, अभिषेक और शिवम पर थाना जीआरपी में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। कई मामलों में ये जेल भी जा चुके हैं। अभिषेक चौबारी, अमन रेलवे कॉलोनी और शिवम सुभाषनगर का रहने वाला है। तीनों नशे के लती हैं और महंगे शोक रखते हैं। इन्हें पूरा करने के लिए ही तीनों लूटपाट करते हैं। रविवार को इन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें