फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में मुठभेड़: पुलिस ने पैरों में गोली मारकर तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार, चेकिंग के दौरान पकड़े गए

Sun, 22 Sep 2024 08:23 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

तीनों के पैर में गोली लगी है। घायल बदमाशों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीनों आरोपी अलग-अलग मामलों में वांछित थे।
विज्ञापन
पकड़े गए बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के आंवला थाना क्षेत्र में रविवार तड़के चार बजे मनौना कसूमरा रोड पर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। तीनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। तीनों आरोपी अलग-अलग मामलों में वांछित थे। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक सिद्धार्थ सिंह तोमर ने बताया कि पुलिस टीम वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए मनौना कसूमरा के बीच चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार तीन संदिग्ध आते दिखे। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो बाइक सवारों ने फायर कर दिया। 

ये आरोपी पकड़े गए  
पुलिस टीम ने अपना बचाव करते जवाबी कार्रवाई में फायर किया। मुठभेड़ के दौरान आंवला कस्बा निवासी संजय यादव, राहुल यादव और उस्मान को गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों के पैर में गोली लगी है। घायल बदमाशों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन

गिरफ्तार बदमाशों में उस्मान हमले के मामले में वांछित था। उसने आंवला के प्रगति नगर निवासी सेवानिवृत्त फौजी योगेश कुमार पर हमला किया था। योगेश को गंभीर चोट आई थी। उन्होंने मामले की रिपोर्ट दर्ज थी। वहीं संजय यादव और राहुल यादव के खिलाफ भी कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें