फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्मैक सप्लाई करते दो भाइयों समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एक आरोपी भागा, बारादरी पुलिस ने किया चालान
विज्ञापन

बरेली। बारादरी थाना पुलिस ने स्मैक तस्करी में संलिप्त दो भाइयों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके गैंग का एक सदस्य भागने में कामयाब रहा। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तीनों आरोपियों का चालान किया गया है।
इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि शुक्रवार तड़के मुखबिर की सूचना पर डेंटल कॉलेज के पीछे वाली सड़क से फरीदपुर के गांव वीरपुर निवासी देवेश सिंह, कमल कुमार और बिथरी चैनपुर के सुंदरपुर निवासी अनिकेत साहू को गिरफ्तार किया गया। देवेश और कमल कुमार दोनों सगे भाई हैं। इनके पास से 312 ग्राम स्मैक, एक तमंचा, एक कारतूस व एक बाइक बरामद की गई है। इनका एक साथी फतेहगंज पूर्वी के कादरगंज निवासी राजवीर भाग निकला। बारादरी थाने में एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के दो मामले दर्ज किए गए हैं। तीनों गिरफ्तार तस्करों का चालान किया गया, कोर्ट ने उनको जेल भेजा गया है। पुलिस राजवीर की तलाश में दबिश दे रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


-
सेना भर्ती तैयारी के दौरान तस्कर के संपर्क में आया देवेश
- गिरफ्तार आरोपी कमल ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह दसवीं फेल है। कमल फरीदपुर अंधरपुरा पराग फैक्टरी में काम करता है। कमल का भाई देवेश सुरक्षाबल भर्ती की तैयारी कर रहा था। एक भर्ती के दौरान देवेश की मुलाकात फतेहगंज पूर्वी कादरगंज निवासी स्मैक तस्कर राजवीर से हुई थी। राजवीर ने तस्करी करने पर कमल और देवेश को मोटा मुनाफा होने का झांसा दिया था। बरामद स्मैक भी राजवीर से लेकर बेचने आए थे। तमंचे के बारे में बताया कि सौदे के दौरान दूसरे पक्ष के लोग स्मैक छीनकर न भाग जाए, इसलिए रखना पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें