फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भरभराकर गिरे तीन मकान, तीन वाहन दबे

Tue, 08 Sep 2026 02:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बारिश के कारण सोमवार सुबह शहर में तीन मकान ढह गए। इन हादसों में तीन दोपहिया वाहनों समेत कीमती सामान मलबे में दब गया और पांच परिवार बेघर हो गए। दो मकान दरगाह आला हजरत के पास और आजमनगर में गिरे, जबकि तीसरा जाटवपुरा मोहल्ले में ढहा।
विज्ञापन

सौदागरान में दरगाह आला हजरत व लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास स्थित 50 साल पुराना दोमंजिला मकान सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे अचानक गिर गया। इससे सड़क पर मलबा फैल गया और दरगाह की ओर जाने वाला रास्ता बंद हो गया। गनीमत रही कि मकान पहले से खाली था और नीचे बनी दुकान भी बंद थी।
दूसरा हादसा कोतवाली क्षेत्र के आजमनगर में हरी मस्जिद के पास हुआ। यहां शरीफ मियां का 80 साल पुराना दोमंजिला मकान सुबह साढ़े छह बजे ढह गया। यह मकान भी जर्जर होने के कारण खाली पड़ा था, लेकिन गली में खड़े तीन दोपहिया वाहन मलबे में दब गए। जाटवपुरा में पांच सगे भाई ओमकार, सुरेश, गिरीश, रामगोपाल और राजपाल के परिवार पहले एक ही मकान में साथ रहते थे। मकान अचानक गिरने से पांचों परिवार का कीमती सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त घर में कोई नहीं था।
विज्ञापन


पड़ोसी मकानों पर खतरा, सर्वे कराने की मांग

मकान गिरने से आसपास रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। आजमनगर में ढहे मकान के बराबर वाले मकान की दीवारों में दरारें आ गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बारिश जारी रहने पर यह मकान भी खतरे की जद में आ सकता है। इससे आसपास के लोगों में दहशत है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम को मकान गिरने की सूचना दी। आरोप लगाया कि सूचना के बाद भी नगर निगम की टीम मौके पर नहीं पहुंची। लोगों को खुद मजदूरों की मदद से मलबा हटाना पड़ा। शहर के पुराने और जर्जर मकानों का सर्वे कराने की मांग की गई है।
रामगंगानगर में सीवर लाइन व सड़क धंसी
रामगंगानगर सेक्टर चार में भारी बारिश के कारण श्रेया पटेल के घर के सामने नाली, सीवर लाइन और सड़क धंस गई है। इससे उनके मकान के लिए खतरा पैदा हो गया है। श्रेया ने बीडीए कार्यालय में पत्र देकर नाली, सीवर और सड़क दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें