फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तीन हेल्प डेस्क का नंबर बंद, एक पर 24 घंटे में 205 शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। विद्युत निगम का होली पर निर्बाध आपूर्ति का दावा फेल साबित हो रहा है। स्मार्ट मीटर वाले जिन उपभोक्ताओं ने बिजली का बिल जमा नहीं किया था, शनिवार रात उनकी बत्ती गुल हो गई। शहर में बनाई गईं पांच में से तीन हेल्प डेस्क (हरूनगला, किला, राजेंद्रनगर) का नंबर बंद मिला। सर्किट हाउस के पास बनाई गई हेल्प डेस्क पर एक भी शिकायत नहीं आई, रामपुर बाग में बनाई गई हेल्प डेस्क पर 24 घंटे में 205 शिकायतें आईं। हालांकि, निगम का दावा है कि बिजली बिल के बकाये को लेकर किसी की बिजली नहीं काटी गई है।
विज्ञापन

बिल बकाया की वजह से बिजली कटने से परेशान उपभोक्ता भुवनेश कुमार, प्रीतम लाल, एम खान, मूलचंद्र, गीता आदि ने रामपुर बाग स्थित हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बावजूद कई उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान नहीं हो सका। पहले स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं की बिजली काटने की व्यवस्था जिलास्तर पर थी। अब बकायेदारों की बिजली लखनऊ से काटी जा रही है। इससे स्थानीय स्तर पर एसडीओ व अवर अभियंता को कितने उपभोक्ताओं की बिजली काटी गई, इसकी भी जानकारी नहीं होती।
वर्जन
त्योहार तक किसी उपभोक्ता की लाइट नहीं काटी जानी है। बिल बकाया के चलते लाइट कटने की शिकायत गलत है। उपभोक्ता समझ नहीं पा रहे हैं। उसका कारण कुछ और हो सकता है। सप्लाई से जुड़ी जो भी शिकायतें आ रही हैं, उनका निस्तारण किया जा रहा है। - ज्ञान प्रकाश, मुख्य अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें