फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रक्षाबंधन पर घर जा रहे बाइक सवार तीन दोस्तों को लोडर वाहन ने रौंदा, दो की मौत

Sun, 18 Aug 2024 04:46 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के बिथरी चैनपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार लोडर वाहन ने बाइक सवार तीन दोस्तों को रौंद दिया। हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। तीसरा युवक घायल हुआ है। 
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बिथरी चैनपुर क्षेत्र में नेशनल हाईवे के जीरो प्वाइंट पर शनिवार दोपहर बाइक सवार तीन दोस्तों को लोडर वाहन ने रौंद दिया। हादसे में दो की मौत हो गई और तीसरा गंभीर घायल हो गया। तीनों दोस्त पंजाब के लुधियाना से रक्षाबंधन पर बाइक से अपने घर सीतापुर लौट रहे थे। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर चालक को भी हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन


सीतापुर के थाना सकरन क्षेत्र के गांव अल्लीपुर निवासी विकास (22) पुत्र कौशलेंद्र, इशापुर निवासी अमित (22) पुत्र कैलाश और अर्पित समेत पांच दोस्त पंजाब के लुधियाना की एक फैक्टरी में नौकरी करते थे। रक्षाबंधन पर घर जाने के लिए विकास, अमित और अर्पित लुधियाना से बाइक से सीतापुर के लिए निकले थे। दो अन्य ने घर जाने के लिए ट्रेन को चुना। 

शनिवार दोपहर 12:30 बजे इनकी बाइक नेशनल हाईवे पर इंवर्टिस जीरो प्वाइंट के पास पहुंची। इसी दौरान पीछे से आ रहे लोडर वाहन ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में तीनों गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस ने इनको अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टर ने विकास और अमित को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद तीनों के परिवार वाले बरेली पहुंच गए। इंस्पेक्टर संजय तोमर ने बताया कि वाहन को कब्जे में ले लिया है। चालक मुनेंद्र सिंह भी हिरासत में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें