हादसों में इनकी भी गई जान
रामपुर के जेल रोड मदरसा निवासी निखिल चंद्र (26) पुत्र संजय व बिहारीपुर निवासी मनु (28) पुत्र संजीव बाइक से देर रात रामपुर गार्डन में प्रभा सिनेमा के सामने से जा रहे थे। सामने गाय आने से इनकी बाइक फिसल गई। सादसे में निखिल की मौत हो गई। मनु को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हजियापुर निवासी दिलशाद (30) ट्रक के क्लीनर थे। वह रात में ट्रक लेकर बहेड़ी गए थे। मीरगंज निवासी चालक गुड्डू ट्रक को पीछे कर रहे थे कि उसके नीचे कुचलकर दिलशाद की जान चली गई। बिथरी थाना क्षेत्र में बड़ा बाईपास पर जगमानी होटल के पास किसी वाहन की चपेट में आकर बृहस्पतिवार देर रात 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। उसके शव को मोचर्री में रखवाया गया है। सिरौली थाना क्षेत्र में नवाबपुरा के पास शुक्रवार सुबह हुए हादसे में रामजी पुरी (55) की मौत हो गई। उनके बेटे हनी गोस्वामी ने शव को जिला अस्पताल की मोचर्री में रखवा दिया।