मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने छानबीन की। घटनास्थल पर टूटा मोबाइल फोन मिला, जिसका सिम राजीव के नाम पर था। पुलिस ने राजीव के परिजनों को सूचना दी। इसके बाद अमन और शिवानी की शिनाख्त हो सकी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगा रहा है। इधर, मृतकों के परिजन पोस्टमार्टम पहुंच गए। उनका रो-रोकर बुरा हाल था।