फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जितेंद्र की हत्या के आरोप में परिचालक पत्नी समेत तीन हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
आईवीआरआई में संविदा पर थे तैनात, 25 नवंबर को ही किया था प्रेम विवाह
विज्ञापन

बरेली। आईवीआरआई के संविदा कर्मी जितेंद्र की हत्या के मामले में इज्जतनगर पुलिस ने पत्नी ज्योति समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। मामला हत्या की धाराओं में तरमीम कर लिया गया है। पुलिस जितेंद्र की हत्या का कारण पता लगाने की कोशिश कर रही है। ज्योति बरेली डिपो में संविदा परिचालक है।
मूल रूप से इटावा के थाना ऊसरहार के गांव भाऊपुर निवासी जितेंद्र ने ज्योति से 25 नवंबर को प्रेम विवाह किया था। दोनों के बीच नौ साल से प्रेम संबंध था। जितेंद्र और ज्योति कैलाशपुरम में कमल सक्सेना के घर में किराये पर रह रहे थे। मंगलवार को जितेंद्र का शव फंदे से लटकता मिला था। जितेंद्र के भाई अजय ने उनकी पत्नी ज्योति, ससुर कालीचरन, सास चमेली और साले दीपक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाकर इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आई तो सभी दंग रह गए। इसमें जितेंद्र की हत्या कर शव लटकाने की पुष्टि होने के बाद मामला हत्या की धाराओं में तरमीम कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। मृतक की पत्नी समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ज्योति और जितेंद्र के मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल निकलवाई है। जांच में यह साफ हो चुका है कि ज्योति ने अंतिम कॉल अपने मायके वालों को की थी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें