फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गणतंत्र दिवस पर आयोजित होगा तीन दिवसीय ‘कल्चरल कार्निवाल’

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय नृत्य, नाट्य, गायन समारोह के लिए बांटी गईं जिम्मेदारियां
विज्ञापन

बरेली। ऑल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन की ओर से गणतंत्र दिवस पर तीन दिवसीय ‘कल्चरल कार्निवाल’ का आयोजन किया जाएगा। इसमें होने वाले अखिल भारतीय नृत्य, नाट्य, गायन समारोह-2026 की रूप रेखा तैयार करने के लिए सोमवार को उपजा प्रेस क्लब में बैठक आयोजित की गई।
यह समारोह 25, 26 व 27 जनवरी को संजय गांधी कम्युनिटी हॉल में आयोजित होगा। समारोह के संयोजक अंकुर सक्सेना ने बताया कि समारोह में दर्शकों के लिए प्रवेश निशुल्क रखा गया है। अध्यक्ष राजीव शर्मा टीटू ने बताया कि 25 को अखिल भारतीय काव्य प्रतियोगिता होगी। 26 और 27 जनवरी को नृत्य, नाट्य, गायन समारोह आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

महासचिव सुनील धवन बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विभिन्न शहरों के सांस्कृतिक दल पहुंच रहे हैं। कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ. सैयद सिराज के अनुसार, 27 को सांस्कृतिक रंगयात्रा निकाली जाएगी। मार्गदर्शक डॉ. पवन सक्सेना ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व पर संस्था ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत करने का प्रयास करती है।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी देवेंद्र रावत ने बताया कि समारोह में सात नाटकों का मंचन 26 और 27 को संध्याकालीन सभा में होगा। इस अवसर पर हरजीत कौर, प्रदीप मिश्रा, भूपेंद्र नाथ वर्मा, प्रमोद उपाध्याय, नरेश प्रसाद विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें