फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सिपाहियों ने कार से कुचलकर की थी मुन्ना की हत्या, जरी कारीगर की हत्या का चौंकाने वाला खुलासा

Sun, 31 Mar 2019 01:03 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
बरेली के पीरबहोड़ा में जरी कारीगर मुन्ना की हत्या इलाके के पशु तस्कर के साथ थाना इज्जतनगर के तीन सिपाहियों ने ही की थी। घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज और आरोपी सिपाहियों की कॉल डिटेल की जांच के बाद यह राज खुला तो पुलिस अफसर भी सकते में आ गए। 
विज्ञापन


हत्या के लिए इस्तेमाल की गई कार भी एक सिपाही की ही थी। शनिवार को एसपी सिटी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरा घटनाक्रम मीडिया से साझा किया, जिसके बाद तीनों सिपाहियों को जेल भेज दिया गया। फरार पशु तस्कर नवी रजा को भी पुलिस तलाश कर रही है। 

पीर बहोड़ा में 23 वर्षीय जरी कारीगर मुन्ना को 23 मार्च को आधी रात के बाद किसी वक्त कार से कुचल दिया गया था। घायल मुन्ना ने दम तोड़ने से पहले अपने घरवालों को बताया था कि उसे पशु तस्कर नवी रजा के साथ आए तीन अज्ञात सिपाहियों ने पहले उसे कार से टक्कर मारी
विज्ञापन


फिर सड़क पर गिरने के बाद कई बार कुचल दिया था। मुन्ना के घर वालों ने यह वाकया पुलिस अफसरों को बताया तो पहले तो इस पर यकीन नहीं किया गया, लेकिन एफआईआर दर्ज करने के बाद जांच की गई तो एक के बाद एक सबूत मिलते गए और आखिरकार मुन्ना के परिजन के आरोप पूरी तरह सही निकले।
विज्ञापन

एसपी सिटी अभिनंदन सिंह ने पुलिस लाइंस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आरोपी हेड कांस्टेबल सुशील कुमार, कांस्टेबल शमीम खां और संजय सागर को मीडिया के सामने पेश किया। बताया कि तीनों सिपाही थाने की चीता मोबाइल में थे और उनकी पशु तस्कर नवी रजा से दोस्ती थी। 

23 मार्च की रात वे थाने में पशु तस्करी की इत्तला देकर गए थे। घटनास्थल पर कार में पशु तस्कर नवी रजा के साथ इन सिपाहियों को देखकर मुन्ना भागा तो सिपाहियों ने कार से उसे टक्कर मार दी और फिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। 

एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी सिपाहियों का कहना है कि उनका इरादा मुन्ना की हत्या का नहीं बल्कि उसे धमकाने का था। भागते वक्त जब वह कार के नीचे आ गया तो वे लोग भाग आए, लेकिन अगर उनका इरादा हत्या का नहीं था तो उन्हें मुन्ना को अस्पताल पहुंचाना चाहिए था और अधिकारियों को भी सूचना देनी चाहिए थी। 

आरोपी सिपाही समझ रहे थे कि आधी रात के वक्त की गई वारदात का किसी को पता नहीं चलेगा, लेकिन जांच शुरू हुई तो उनके खिलाफ साक्ष्य मिलते चले गए। मुन्ना की हत्या में इस्तेमाल की गई कार भी सिपाही शमीम की है, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। एसपी सिटी ने बताया कि पशु तस्कर नवी की तलाश की जा रही है। सिपाहियों के साथ उसने मुन्ना की हत्या क्यों की, यह राज भी उसकी गिरफ्तारी के बाद ही खुलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें