मीरगंज। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिंधौली पुलिस के पास रविवार को तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी दो कारों में टक्कर मार दी। इससे तीनों कारें खंती में उतर गईं। गनीमत रही की जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, फुरकान कार से होकर नवाबगंज से दिल्ली जा रहे थे। सिंधौली पुलिया के पास यह कार अनियंत्रित होने से किनारे खड़ीं दो कारों में टक्कर लग गई। हादसास्थल के पास स्थित दुकान के कार मैकेनिक असलम ने बताया कि दुर्घटना में एक कार को 40 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। बताया कि टक्कर मारने के बाद कार चालक वाहन के अंदर ही सो रहा था। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है। सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि हादसे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। सूचना पर गई पुलिस ने मुआयना कर जांच शुरू की है।