फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह से लौट रहे तीन बाइक सवार नहर में गिरे, दो की मौत

Sun, 10 Feb 2019 10:02 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
Dead Body - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

रिश्तेदार की शादी में शामिल होकर लौट रहे एक बाइक सवार तीन युवक बीसलपुर-बिलसंडा मार्ग पर खदनिया बाबा देवस्थल के पास सामने से आ रहे वाहन की लाइट पड़ने के बाद अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरे। हादसे में बाइक चला रहे दुल्हन के ममेरे भाई पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के बिलंदपुर अशोक गांव निवासी 18 वर्षीय जितिन और फुफेरा भाई बिलसंडा क्षेत्र के नौगवां संतोष गांव निवासी 15 वर्षीय कुलदीप की मौत हो गई। 

विज्ञापन


जबकि तीसरा साथी 20 वर्षीय अनितेश घायल हो गया। बिलसंडा पुलिस ने घायल को अस्पताल भर्ती कराया है। कार्रवाई से इंकार करने पर शवों को बिना पोस्टमार्टम कराए पुलिस ने परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया है। ट्रिपल राइडिंग करते वक्त बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें