फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चोरी की सरिया के साथ तीन पकड़े

विज्ञापन
चोरी की सरिया के साथ तीन गिरफ्तार।
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। बिलपुर रेलवे क्राॅसिंग पर बन रहे आरओबी का बजरी, सरिया का प्लांट सिमरा गांव के पास लगा हुआ है। इसके स्टोर मैनेजर चंदन गुप्ता ने 15 जुलाई को तहरीर देकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

इसमें उन्होंने बताया कि कुछ लोग उनके प्लांट से सरिया चोरी कर ले जा रहे थे, तब तक उसने देख लिया। रोकने पर वह लोग सरिया लेकर भाग गए। चंदन ने उनमें से तीन लोगों को पहचान लिया। इसमें तसब्बर निवासी मोहल्ला मुसतफगंज फतेहगंज पूर्वी, ब्रजेश, अनोज निवासी सिमरा हरिचंद के थे। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने बहगुल नदी के पास से संजीव, तसब्बर और बृजेश को 95 किलो चोरी की सरिया के साथ गिरफ्तार कर लिया।
बृहस्पतिवार को तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस अभी एक अन्य आरोपी की तलाश कर रही है।
थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अन्य आरोपी के गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें