आठ अनारक्षित कोच भी होंगे
अमृत भारत एक्सप्रेस में अनारक्षित श्रेणी के आठ कोच लगाए जाएंगे। इस ट्रेन में 12 स्लीपर कोच भी होंगे। दिव्यांगों के लिए भी कोच की व्यवस्था होगी। कम किराये में यात्री अमृत भारत एक्सप्रेस में लग्जरी यात्रा का अनुभव ले सकेंगे। अधिकारियों का कहना है कि मार्च 2025 तक इन ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
अमृतसर-छपरा और अमृतसर-सहरसा रूट की ट्रेनों में ज्यादा भीड़
बरेली होते हुए पूर्वांचल, विहार और पश्चिम बंगाल की ओर जाने-आने वाली ट्रेनों की संख्या काफी ज्यादा है। इसके बाद भी अमृतसर-छपरा और अमृतसर-सहरसा, अमृतसर-गोरखपुर रूट पर यात्रियों का ज्यादा दबाव रहता है। इस रूट की ट्रेनों में कन्फार्म टिकट के लिए मारामारी रहती है। अमृत भारत ट्रेनों का संचालन शुरू होने के बाद अन्य नियमित ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव कम होगा। लंबे रूट के यात्रियों के लिए आसानी से कन्फर्म टिकट मिल सकेंगे।
इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि मुरादाबाद, बरेली होते हुए अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन प्रस्तावित है। रेलवे बोर्ड के स्तर से इस पर काम चल रहा है। अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का किराया कम होगा। रेलवे बोर्ड से नोटिफिकेशन जारी होने इंतजार है। इसके बाद अमृत भारत ट्रेनों का नंबर और समय सारिणी जारी की जाएगी।