फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मुठभेड़ में तांबा चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली

Thu, 07 May 2026 01:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज थाना पुलिस ने बुधवार तड़के मुठभेड़ के बाद गोदाम की दीवार के नीचे सुरंग बनाकर दो टन तांबा स्क्रैप चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपियों निजाम व अब्दुल शमी के पैर में गोली लगी है। मुठभेड़ झुमका तिराहा से बिलवा पुल की ओर बंडिया नहर के पास पुलिस चेकिंग के दौरान हुई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की भटनागर कॉलोनी निवासी सिपाही जैन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी फर्म पद्मावती एसोसिएट का गोदाम परसाखेड़ा में है। 28 अप्रैल की रात चोरों ने दीवार के नीचे सुरंग बनाकर गोदाम से दो टन तांबा स्क्रैप चोरी कर लिया। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी। इंस्पेक्टर प्रदीप चतुर्वेदी ने बताया कि बुधवार तड़के पुलिस टीम झुमका तिराहा से बिलवा पुल की ओर बंडिया नहर के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि परसाखेड़ा के गोदाम से चोरी किया गया तांबा स्क्रैप ई-रिक्शा से झुमका तिराहा की ओर ले जाया हा रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की। पुलिस को देखकर बदमाशों ने ई-रिक्शा दौड़ा दिया। इस दौरान ई-रिक्शा पलट गया। खुद को घिरता देखकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जबावी कार्रवाई में सीबीगंज के महेशपुरा निवासी निजाम, अब्दुल शमी और खालिद को गिरफ्तार कर लिया गया। अब्दुल शमी और निजाम को पैर में गोली लगी है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


तमंचे, तांबा स्क्रैप और नकदी बरामद, घटना स्वीकार की
गिरफ्तार बदमाशों ने पुलिस पूछताछ में परसाखेड़ा के स्क्रैप गोदाम में दीवार के नीचे सुरंग बनाकर चोरी की की बात स्वीकार की है। आरोपियों के कब्जे से 65 किलोग्राम चोरी का तांबे का तार, दो तमंचे, चार कारतूस और 13,000 रुपये नकदी बरामद की गई है। इसके अलावा एक ई-रिक्शा भी जब्त किया गया है। इस संबंध में सीबीगंज थाने में आरापियों के खिलाफ जानलेवा हमला और आर्म्स एक्ट की धाराओं में एक और रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों का अपराधिक इतिहास खंगाल रही है।





गोदाम से दो टन कॉपर स्क्रैप चोरी के तीन आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। दो आरोपियों के पैर में गोली लगी है। आरोपियों के कब्जे से चोरी का कॉपर स्क्रैप, तमंचे, कारतूस और एक ई-रिक्शा बरामद किया गया है। - अंजनी कुमार तिवारी, सीओ द्वितीय
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें