फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदपुर प्रकरण: पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने वाली महिला समेत तीन को भेजा जेल, अन्य आरोपी की तलाश

Mon, 07 Jul 2025 07:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

फरीदपुर कस्बे के साहूकारा बाजार में रविवार तड़के ताजिया रखने के दौरान कुछ खुराफातियों ने दुकान का स्लैब तोड़ दिया था। इस पर व्यापारियों ने जब विरोध जताया तो आरोपियों ने धमकी दी। आरोप है कि पाकिस्तान के समर्थन में नारे भी लगाए थे। 
विज्ञापन
तोड़फोड़ मामले के आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फरीदपुर कस्बा के साहूकारा बाजार में ताजिये रखने के दौरान दुकान में तोड़फोड़ करने और पुलिस के सामने पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने की आरोपी मोबीना, अनस और नाजिम को सोमवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया गया। वहां से तीनों को जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन


पुलिस ने मुकदमे में लूट की धारा और एक आरोपी का नाम भी बढ़ाया है। रविवार को व्यापारियों के प्रदर्शन के बाद दरोगा जसवीर सिंह ने कस्बे के ही अनस, अलतमस, सलीम आढ़ती के छोटे बेटे, मोबीना उर्फ छोटी बहन और पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़ें- ताजिया रखने के दौरान तोड़फोड़: पाकिस्तान के समर्थन में लगाए नारे, महिला समेत तीन गिरफ्तार; पढ़ें पूरा घटनाक्रम
विज्ञापन


थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। मुकदमे में लूट की धारा बढ़ाई गई है। अज्ञात आरोपियों में से एक की पहचान कस्सावान निवासी मुजबाउल हक के रूप में हुई है। मुकदमे में नाम बढ़ाकर उसकी भी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

ये है मामला 
फरीदपुर के मोहल्ला साहूकारा में रविवार को ताजिया रखने वाली जगह के पास दुकान में तोड़फोड़ की गई थी। विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद कर प्रदर्शन किया था। पुलिस के सामने ही मोबीना उर्फ छोटी बहन ने बाजार लूटने की धमकी दी थी। साथ ही आरोपियों के साथ पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाते हुए वहां से चली गई थी। शाम को महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें