फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चोरी के तीन आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

Wed, 05 Aug 2026 01:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रेमनगर थाना पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर विक्रमादित्यपुरी एसबीआई कॉलोनी में हुई चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान और अवैध हथियार बरामद किए हैं।
विज्ञापन

सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि 26 जुलाई को रीना ने प्रेमनगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। चोर उनके घर से जेवरात और नकदी चुरा ले गए थे। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और यक्ष एप का उपयोग किया। मंगलवार रात पुलिस कुदेशिया पुल के नीचे संदिग्धों की जांच कर रही थी। इस दौरान एक स्कूटी पर सवार दो व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने घेरा तो आरोपियों ने गोली चला दी।
जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। एक आरोपी गुड्डू उर्फ ब्रिटेनिया उर्फ अजय पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने गुड्डू और इरम नासिर उर्फ बंटू को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने चोरी का माल राकेश कुमार को बेचने की बात कबूली। इसके बाद राकेश कुमार को भी गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


एक तमंचा और दो कारतूस बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक तमंचा और दो कारतूस, बिना नंबर प्लेट की स्कूटी, 47 सफेद धातु के सिक्के, तीन जोड़ी कुंडल, एक अंगूठी और एक जोड़ी कंगन बरामद किए। इरम नासिर और गुड्डू का लंबा आपराधिक इतिहास है। उनके खिलाफ विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं। राकेश कुमार का भी आपराधिक रिकॉर्ड है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें