बहेड़ी। देवरनिया इलाके में मां ने नया फोन दिलाने से मना किया तो 16 वर्षीय किशोर ने सोमवार को जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी।
गांव दोपहरिया निवासी राजेंद्र कुमार का पुत्र नितिन कुमार अपनी मां से नया फोन दिलाने की जिद कर रहा था। मां ने मना किया तो नाराज होकर नितिन ने जहरीला पदार्थ खा लिया।
हालत बिगड़ने पर परिजन उसे भोजपुरा स्थित मेडिकल कॉलेज ले गए। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर देवरनिया थाने से पहुंचे दरोगा ने जरूरी कार्रवाई की। बहेड़ी सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को फोन की लत न लगने दें। यदि ऐसी स्थिति उत्पन्न हो तो उनकी काउंसलिंग कराएं।