मीरगंज में स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
मीरगंज क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने स्मैक तस्करी के आरोप में दो लोगों को पकड़ा है। मुखबिर की सूचना पर दरोगा पंकज कुमार ने टीम के साथ बताए गए स्थान पर छापा मारा तो दोनों आरोपी भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में एक ने अपना नाम मानसिंह निवासी कपनेरी थाना मिलक रामपुर और दूसरे ने नरेश बाबू निवासी मुझयाना थाना कैमरी जिला रामपुर बताया।
पुलिस के मुताबिक तलाशी लेने पर मानसिंह के पास से 40 ग्राम एवं नरेश बाबू के पास से 29 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने ले आई। थानाध्यक्ष मीरगंज प्रयागराज सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।