फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कूटरचित खतौनी बनाने के तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बिथरी चैनपुर पुलिस ने फर्जी खतौनी बनाकर 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पर कूटरचित खतौनी और फर्जी इकरारनामा तैयार कर जमीन हड़पने का आरोप है। न्यायालय ने इन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सीओ हाईवे देवेश मिश्रा ने बताया कि थाना प्रभारी बिथरी चैनपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार को नरियावल तिराहे के पास से शहादत हुसैन, पप्पू और इस्लाम को पकड़ा। ये बिथरी चैनपुर क्षेत्र के भोजपुर रामनाथ और उदयपुर जसरथपुर के निवासी हैं। इन पर पहले से मुकदमा दर्ज है। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने षड्यंत्र रचकर एक फर्जी खतौनी बनाई थी। उन्होंने तहसीलदार फरीदपुर के आदेश को मिटाकर एक साफ कूटरचित खतौनी तैयार की थी।
फर्जीवाड़े का तरीका

तीनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 12 जून 2023 को एक कूटरचित इकरारनामा तैयार किया था। इस फर्जी दस्तावेज के जरिये उन्होंने इलियास खां और अन्य के हक में जमीन का सौदा किया। इसके लिए उन्होंने 12 लाख रुपये लिए थे। उन्होंने पुलिस से माफी मांगी है। सीओ ने बताया कि शहादत हुसैन व पप्पू पर पहले से एक-एक मुकदमा दर्ज है। पुलिस इस मामले में अन्य संभावित संलिप्तता की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें