फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: महिला को जान से मारने की धमकी, हवाई फायरिंग की, वकील समेत तीन लोग हिरासत में

Mon, 11 May 2026 12:22 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में फायरिंग का मामला सामने आया है। पड़ोसी महिला ने तीन भाइयों पर जान से मारने की धमकी देने और फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
आरोपी ने अपने दरवाजे पर खड़े होकर किया फायर - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के घेर जाफर खां निवासी महिला गुलशन ने तीन भाइयों पर जान से मारने की धमकी देने, हवाई फायरिंग और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। इस मामले में जगतपुर चौकी पुलिस ने वकील समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


गुलशन का आरोप है कि सुब्हान उर्फ फायक, इरफान और इमरान (सगे भाई) उसे व परिवार को लगातार परेशान कर रहे हैं। शुक्रवार दोपहर वह अपनी दो बेटियों के साथ घर पर थी, तभी सुब्हान दरवाजे पर आया। उसने परिवार को जान से मारने की धमकी दी और गाली-गलौज करने लगा। हवाई फायरिंग भी की। 

गुलशन के मुताबिक, उस समय पति और दो बेटे दुकान पर थे। इन तीनों भाइयों के खिलाफ पहले भी मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है। इसके बावजूद वे दबंगई करते रहते हैं। गुलशन ने आरोपियों का वीडियो भी पुलिस को मुहैया कराया है। बारादरी इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह ने बताया कि एक फायर की बात सामने आई है। तीन आरोपी हिरासत में लिए हैं। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में दो युवकों पर चाकू से किया हमला
बारादरी थानाक्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों पर चाकू से हमला किया गया। पुलिस के पहुंचने पर हमलावर मौके से भाग गए। घायल युवकों की पहचान सैलानी निवासी अयान और उसके दोस्त सारिक के रूप में हुई है। अयान ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ घर से निकला था। घर से कुछ दूरी पर अनस और छोटे ने अपने चार-पांच साथियों के साथ घेर लिया। 

आरोप है कि कहासुनी के बाद आरोपियों ने उन दोनों पर चाकू से हमला कर दिया। इससे दोनों लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें