फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: योगी कैबिनेट विस्तार के बाद भाजपा में हलचल, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष को लेकर तेज हुई लॉबिंग; इनके नाम हैं आगे

Mon, 11 May 2026 08:23 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

योगी मंत्रिमंडल विस्तार के बाद भाजपा में ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पद को लेकर हलचल तेज हो गई है। जातीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए कई बड़े नेताओं के नाम दावेदारों में चर्चा में हैं और 20 मई से पहले नई सूची आने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
सीएम योगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

योगी मंत्रिमंडल के विस्तार के साथ ही अब पार्टी कैडर के बीच प्रदेश व क्षेत्रीय अध्यक्ष को लेकर जोर आजमाइश तेज हो गई है। माैजूदा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य के साथ ही, पार्टी महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान, एमएलसी विजय शिवहरे, आगरा महानगर के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता का नाम प्रबल दावेदारों में माना जा रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos

वहीं, पार्टी के ब्रज क्षेत्र के तीनों महामंत्री मथुरा निवासी नागेंद्र सिकरवार, अलीगढ़ निवासी हेमंत राजपूत व शाहजहांपुर निवासी राकेश मिश्रा, मैनपुरी निवासी उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता व बरेली के हर्षवर्धन आर्य गुप्ता के नाम भी चर्चा में हैं। चूंकि सपा पिछड़ों व दलितों पर खास फोकस कर रही है। ऐसे में भाजपा के लिए नए क्षेत्रीय अध्यक्ष के चुनाव में इस बात को ध्यान में रखने का दबाव हो सकता है।
विज्ञापन

मौजूदा अध्यक्ष शाक्य पिछड़ा वर्ग से आते हैं। शाक्य वोट को ब्रज क्षेत्र में खासा निर्णायक माना जाता है। साथ ही पार्टी ने पिछले कुछ वर्षों में अपने क्षेत्रीय अध्यक्षों को कम से कम दो कार्यकाल दिए हैं। ऐसे में उनके रिपीट होने की संभावना भी जताई जा रही है। वहीं, रामप्रताप, नागेंद्र सिकरवार क्षत्रिय, जबकि हेमंत व एमएलसी शिवहरे पिछड़ा वर्ग से आते हैं। प्रमोद गुप्ता, आलोक व हर्षवर्धन वैश्य समाज से आते हैं। वहीं, राकेश मिश्रा अकेले ब्राह्मण चेहरे हैं। चूंकि कैबिनेट विस्तार हो चुका है। ऐसे में माना जा रहा है कि 20 मई से पहले क्षेत्रीय अध्यक्ष व प्रदेश पदाधिकारियों की सूची भी जारी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें