फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाही जामा मस्जिद को उड़ाने की धमकी: पोस्टर लगाकर लिखा- किसी भी जुमे को रखा जाएगा बम, इस इमाम को निकाला जाए

Wed, 07 Sep 2022 09:12 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने अपील करते हुए कहा है कि लोग शांति बनाए रखें। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
शाही जामा मस्जिद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली शहर की शाही जामा मस्जिद को बम से उड़ाने और शहर इमाम मुफ्ती खुर्शीद आलम को गोली मारने की धमकी दी गई है। हाथ से लिखा धमकी भरा पत्र मस्जिद की दीवार पर चस्पा मिला है। मस्जिद के प्रबंधक डॉ. अब्दुल नफीस खां की तहरीर पर थाना किला पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।   

विज्ञापन


 

इसकी इबारत कुछ इस तरह है, ‘किसी भी जुमे को मस्जिद में बम रखा जाएगा। इस इमाम को निकाला जाए, मस्जिद से दूर रहें, खुर्शीद आलम को निकाला जाए, नहीं निकाला तो गोली पड़ेगी।' इस मामले को मस्जिद इंतेजामिया कमेटी ने गंभीरता से लिया है। इस संबंध में मस्जिद के मुतवल्ली (प्रबंधक) डॉ. अब्दुल नफीस खां की ओर से थाना किला प्रभारी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।

जामा मस्जिद के मुख्य द्वार के बराबर की दीवार पर चस्पा पत्र में हाथ से लिखा गया है- ‘किसी भी जुमे को मस्जिद में बम रखा जाएगा। इस इमाम को निकाला जाए। मस्जिद से दूर रहें, खुर्शीद आलम को निकाला जाए, नहीं निकाला तो गोली पड़ेगी’। धमकी की खबर लगते ही तमाम लोग मस्जिद पर जमा हो गए। जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के प्रबंधक डॉ. अब्दुल नफीस खां भी अन्य पदाधिकारियों के साथ पहुंच गए। उन्होंने वहां एकत्र लोगों को समझा बुझाकर वापस भेजा। इस बीच पुलिस भी पहुंच गई। शाम को एसपी सिटी राहुल भाटी, सीओ आशीष प्रताप सिंह, किला इंस्पेक्टर अरुण श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। उन्होंने आसपास के लोगों से मामले की जानकारी ली। 
 

जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी ने धमकी को बेहद गंभीरता से लिया है। मस्जिद के प्रबंधक डॉ. अब्दुल नफीस खां ने थाना किला में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। किला इंस्पेक्टर अरुण श्रीवास्तव के मुताबिक, मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। धमकी भरा पत्र चस्पा करने वाले की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। 
 

उम्मीद है पुलिस आरोपी को जल्द करेगी गिरफ्तार
आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। कहा, पुलिस मामले की जांच कर रही है। उम्मीद है कि मस्जिद को बम से उड़ाने और इमाम खुर्शीद आलम को मारने की धमकी देकर दहशत का माहौल पैदा करने वाले को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

किसी की नादानी है यह 
शहर इमाम मुफ्ती खुर्शीद आलम का कहना है कि यह मामला बहुत सुबह का लगता है। किसी अज्ञात शख्स ने चिट्ठी चस्पा की है। उन्हें इसका कई घंटे बाद पता चला। किसी ने आकर पत्र के बारे में बताया। यह किसी की नादानी और माहौल खराब करने की कोशिश है।
 
जामा मस्जिद और शहर इमाम को धमकी मामले में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मस्जिद और आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। लगातार पुलिस पिकेट मौजूद रहेगी। - राहुल भाटी, पुलिस अधीक्षक, नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें