फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरा और बढ़ा, मुंबई-जयपुर से लौटे 24 लोगों के छह पूल मिले पॉजिटिव

विज्ञापन
आईवीआरआई - फोटो : सोशल नेटवर्क
विज्ञापन

आईवीआरआई से रात साढ़े 11 बजे जारी हुई रिपोर्ट, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप
विज्ञापन

दो दिन पहले प्रशासन ने किया था क्वारंटीन, सोमवार को लिए गए थे सैंपल

बरेली। आईवीआरआई से मंगलवार देर रात जारी हुई छह पूल सैंपल की पॉजिटिव रिपोर्ट ने लागातर प्रवासियों की आमद से बरेली पर बढ़ते खतरे की ओर साफ इशारा कर दिया। सभी छह पूल में शामिल 24 लोगों के अब बुधवार को अलग-अलग सैंपल लेकर जांच के लिए आईवीआरआई भेजे जाएंगे।
ये सभी लोग कुछ दिन पहले मुंबई और जयपुर से लौटे थे, जिन्हें फरीदपुर रोड पर एक इंस्टीट्यूट में बने क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था। एक साथ छह पूल सैंपल पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की बेचैनी और बढ़ गई है। एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने बताया कि आईवीआरआई में सैंपल की जांच करने वाली मशीन में तकनीकी खराबी से जांच के लिए लंबित 14 पूल सैंपल और एक संदिग्ध संक्रमित की रिपोर्ट देर रात मिल पाई। सोमवार को मेडिकल मोबाइल यूनिट की टीम ने क्वारंटीन सेंटर जाकर इन लोगों के सैंपल लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इनमें से कुछ लोगों में कोरोना संक्रमण के लक्षण भी दिख रहे हैं। व्यक्तिगत सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद इनमें से लक्षण और गैर लक्षण वाले संक्रमितों को अलग-अलग आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें