फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: इस बार वन महोत्सव में लगाए जाएगे सहजन के पौधे

Wed, 04 Jun 2025 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इस वर्ष जुलाई-अगस्त में मनाए जाने वाले वन महोत्सव में सहजन के पौधों का ज्यादा संख्या में रोपण किया जाएगा। ग्राम पंचायतों में आंगनबाड़ी केंद्र, परिषदीय स्कूलों में पौधरोपण के साथ-साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के घरों में भी सहजन के दो-दो पौधे रोपे जाएंगे।
विज्ञापन

इस बार जिले को 50.35 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य मिला है। सभी विभागों को लक्ष्य आवंटित कर दिया गया है। बरेली में कैंट, बहेड़ी, भोजीपुरा, क्यारा और बिथरी चैनपुर में वन क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। वन विभाग की नर्सरियों में एक करोड़ से ज्यादा पौधे तैयार हैं। जून के तीसरे सप्ताह से पौधों का वितरण शुरू कर दिया जाएगा। सहजन के पौधे रोपने के पीछे शासन की मंशा कुपोषण से जंग के साथ हरियाली बढ़ाना है। जुलाई के पहले सप्ताह पौधरोपण शुरू हो जाएगा। डीसी मनरेगा मोहम्मद हबीब अंसारी ने बताया कि गांवों में इस बार ज्यादा से ज्यादा सहजन के पौधे रोपने की योजना है। पौधरोपण के लिए गड्ढों को खोदा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें