फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधाधुंध खुदाई से खिसका तीस फुट लंबा डिवाइडर

Fri, 09 Oct 2020 02:17 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
गलत ढंग से की जा रही खुदाई से धंस गया डिवाइडर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

चौपुला रोड पर अयूब खां चौराहा के पास सीवर लाइन की खुदाई के दौरान बरती गई लापरवाही का नतीजा

डिवाइडर खिसकने से सड़क का एक हिस्सा भी हुआ कमजोर, धंसने का डर

बरेली। जल निगम द्वारा सीवर लाइन के लिए की जा रही खुदाई से तबाही का सिलसिला जारी है। गुरुवार को चौपुला मार्ग पर अयूब खां चौराहा से कुछ दूरी पर अंधाधुंध खुदाई से करीब तीस फुट लंबा डिवाइडर खिसक गया। इस कारण अब यहां सड़क कमजोर हो गई, जिससे उसके धंसने का खतरा हो गया है।
विज्ञापन

जल निगम श्यामगंज से चौपुला तक ट्रंक सीवर लाइन बिछाने के लिए खुदाई का कार्य करा रहा है। कालीबाड़ी के लोगों का कहना है कि इस लाइन से फायदा जब मिलेगा तब मिलेगा, फिलहाल तो यह परेशानी का सबब बनी हुई है। खुदाई से उनके घरों में दरारें आ गई हैं। अयूब खां चौराहा से चौपुला तक की खुदाई में अब तक छह स्ट्रीट पोल, एक यूनीपोल और डिवाइडर का काफी हिस्सा टूट चुका है। इसके बावजूद खुदाई का काम सलीके से नहीं किया जा रहा है।
गुरुवार को खुदाई के दौरान जेसीबी चालक ने साइड में इतनी गहराई तक खुदाई कर दी कि डिवाइडर के नीचे का मलबा ही निकल गया और करीब तीस फुट लंबा डिवाइडर छह इंच तक खिसक गया। अब यहां सड़क का हिस्सा कमजोर हो गया है। यहां की सड़क कभी भी धंस सकती है। जल निगम के एक्सईएन संजय कुमार ने बताया कि डिवाइडर खिकसने की जानकारी मिली है। उसे ठीक कराया जा रहा है।

साइड में गहरी और तेज खुदाई से हो रहा नुकसान

लोक निर्माण विभाग के एक इंजीनियर के मुताबिक, सीवर लाइन की खुदाई में ऐसा मालूम पड़ रहा है कि जेसीबी चालक अप्रशिक्षित हैं। तभी लगातार सड़कों को नुकसान हो रहा है। कहा कि गहरी खुदाई में तेजी नहीं दिखाई जाती। सड़क के नीचे बंच कंडक्टर केबल होती हैं। वह गठ्ठर के रूप में होती है। ऐसे में जब वह जेसीबी मशीन के पंजे की पकड़ में आती हैं तो खींचने के दौरान टूटती तो नहीं हैं लेकिन आसपास की मिट्टी से पकड़ छोड़ देती है। इसी से सड़कों में दरार आ रही है। कहा कि यही वजह डिवाइडर खिसकने में भी रही। जेसीबी चालक ने डिवाइडर से सटाकर खुुदाई कर दी है, जो गलत है। वहां की मिट्टी का हिस्सा पका हुआ होगा और उसने पकड़ छोड़ दी। इससे डिवाइडर अपनी जगह से खिसक गया। यही खुदाई डिवाइडर से करीब दो फुट की दूरी पर अगर की जाती तो यह नुकसान नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें