फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में फीस को लेकर अभिभावकों का हंगामा

विज्ञापन
फीस को लेकर हंगामा करते अभिभावक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

अभिभावकों का आरोप तीन महीने की जमा करने गए थे फीस, स्कूल वालों ने छह महीने की मांगी

बरेली। बीसलपुर रोड स्थित राधा माधव स्कूल में गुरुवार को फीस को लेकर हंगामा हो गया। स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों के बीच बातचीत के बाद मामला शांत हो गया और अभिभावक बिना कोई शिकायत किए वहां से चले गए।
विज्ञापन

गुरुवार को राधा माधव पब्लिक स्कूल में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की मार्कशीट वितरित की जा रही थी। इसलिए आम दिनों की अपेक्षा ज्यादा अभिभावक पहुंचे हुए थे। फीस जमा करने पहुंचे कुछ अभिभावकों का कहना था कि स्कूल वाले छह महीने की फीस जमा करने पर अड़े थे जबकि उनके पास सिर्फ तीन महीने की ही फीस थी। उन्होंने जब छह महीने की फीस जमा करने में असमर्थता जताई तो रिसेप्शन पर बैठे कर्मियों ने बच्चों को परीक्षा में बैठाने से इनकार कर दिया। इस पर अभिभावकों ने हंगामा किया तो प्रिंसिपल आरसी धस्माना बाहर निकल आए। उन्होंने अभिभावकों से बात की तो वे लोग बिना कोई शिकायत किए चले गए। प्रिंसिपल का कहना है कि हंगामे की बात गलत है। हमने छह महीने की फीस जमा करने को कहा है। एक अभिभावक सिर्फ तीन महीने की फीस जमा कर रहे थे, उनसे रिसेप्शन पर कुछ बात हुई लेकिन मैंने उन्हें प्रार्थना पत्र देने को कहा तो वह चार महीने की फीस जमा करके चले गए। सिर्फ एक अभिभावक का मामला था। हमारे यहां लेट फीस भी नहीं ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें