बरेली। बरेली कॉलेज में सोमवार से बीए, बीएससी जीव विज्ञान, बीएससी गणित, बीकॉम व बीबीए में पंजीकरण के लिए वेबसाइट फिर खोल दी गई है। वहीं, बीएससी जीव विज्ञान व बीए की तीसरी मेरिट जारी की गई है। इसके तहत प्रवेश लेने वाले एक जुलाई तक फीस जमा कर सकते हैं।
सोमवार को बरेली कॉलेज के सेमिनार हॉल में प्रवेश से संबंधित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। प्रवेश एजेंसी सियारा इंफ्राटेक को एक और अवसर देने का निर्णय हुआ। एजेंसी ने सोमवार को कई कम मेरिट वाले प्रवेशार्थियों का डाटा कॉलेज को सौंपा।
इसके अलावा बरेली कॉलेज की वेबसाइट कई पाठ्यक्रमों में कैटेगरी के अनुसार आवेदन के लिए खोली गई है। इनमें बीए में अनुसूचित जाति, दिव्यांग, सेना, स्वतंत्रता, ईडब्ल्यूएस आदि श्रेणी आवेदन किया जा सकता है। बीकॉम में सभी श्रेणी, बीएससी जीव विज्ञान में ईडब्ल्यूएस, बीएससी गणित में सभी श्रेणी, बीबीए में एससी, एसटी, दिव्यांग, सैन्य कर्मी, स्वतंत्रता सेनानी की श्रेणी में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि दो जुलाई है।
कॉलेज की ओर से तीसरी मेरिट बीए प्रथम सेमेस्टर के लिए ओपन सभी श्रेणियों में पर्सेंटाइल में जारी की गई है। बीएससी जीव विज्ञान में भी कटऑफ जारी कर दी गई है। तीसरी मेरिट के आवेदनों के तहत फीस का भुगतान एक जुलाई तक किया जा सकता है।
मुख्य प्रवेश नियंत्रक वंदना शर्मा ने बताया कि सोमवार शाम से ही परास्नातक के सभी पाठ्यक्रमों में पंजीकरण फिर से शुरू हो चुके हैं। स्नातक में सभी कोर्स में उन सीटों पर आवेदन आमंत्रित हैं, जिनमें सीटें खाली रह गई हैं। तीसरे चरण की मेरिट के लिए फीस पेमेंट के लिए 30 जून से एक जुलाई तक स्वीकृत होगा। वहीं, एनएसएस, एनसीसी, स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट के वेटेज पर भी संबंधित विभाग के अधिकारियों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है।
पाठ्यक्रमवार मेरिटबीए । मेरिट (परसेंटाइल में)
ओपन महिला । 67.60-65.05
ओबसी ओपन । 67.60-59.00
ओबीसी महिला । 58.811-51.83
एससी ओपन । 67.60-54.91
एससी महिला । सभी
सैन्यकर्मी, दिव्यांग, स्वतंत्र सेना। सभी
ईडब्ल्यूएस । सभी
एसटी । सभी
बीएसएसी जीव विज्ञान । मेरिट (परसेंटाइल)
ओपन महिला । 69.72-67.26
ओबीसी ओपन । 69.67-62.91
ओबीसी महिला । 62.75-59.63
एससी ओपन । 69.72-58.189
एससी महिला । सभी
सैन्यकर्मी, दिव्यांग, स्वतंत्रता सेनानी। सभी
ईडब्ल्यूएस । सभी
एसटी । सभी