फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शिक्षक नेता पर फायरिंग करने का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। शिक्षक नेता और उसके चालक के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने के बाद फायरिंग करने वाले तीसरे आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में पहले ही दो आरोपियों को कोर्ट में पेश कर चुकी है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी तुलाराम गंगवार एसएसटी इंटर कालेज के प्रबंध निदेशक और शिक्षक नेता हैं। रविवार की शाम चार बजे वह नगर पालिका परिषद के सभासद के पिता की अंत्येष्टि में शामिल होने गए। मगर, श्मशान भूमि पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान आरोपियों ने उनके चालक को पीटकर गाड़ी में तोड़फोड़ भी की।
इस मामले में शिक्षक नेता ने हाफिजगंज निवासी आरोपी अनूप सरदार व दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। रविवार को ही क्योलड़िया थाना प्रभारी वेद सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ ठिरिया बन्नौजान धर्म कांटे के पास से हाफिजगंज के औरंगाबाद निवासी कृष्ण पाल, हाफिजगंज निवासी अनूप कुमार को तमंचा व कारतसू के साथ कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया कि शुक्रवार को उपनिरीक्षक सुनील कुमार ने पुलिस टीम के साथ गश्त के दौरान बाइपास मार्ग के पास से हाफिजगंज के सुड़ियावा निवासी दिनेश कुमार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें